जयकारों के बीच हुआ चूलगिरी पर रत्न प्रतिमाओं का महामस्तकाभिषेक
जयपुर –

-आगरा रोड पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी पर भारत गौरव गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में शुक्रवार को प्रातः क्षेत्र पर विराजित रत्न प्रतिमाओं का महामस्तकाभिषेक किया गया। इस मौके पर आसपास का वातावरण जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

अध्यक्ष राजेन्द्र के शेखर ने बताया कि प्रातः जयकारों के साथ रत्नों की प्रतिमाओं को चैत्यालय से बाहर लाकर पाण्डुक शिला पर विराजमान किया गया। तत्पश्चात मंत्रोच्चार के साथ केसरिया वस्त्र पहन कर

इन्द्रों का रुप धारण किये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अभिषेक किये। विश्व में सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हुए शान्तिधारा की गई। इसअवसर पर सुधीर सोनी, सुदीप सोनी, विजय सोगाणी, सुनील बख्शी, संजय छाबड़ा, प्रदीप जैन, विनोद जैन ‘कोटखावदा’, राकेश गोदिका, अनिल ठोलिया, विनोद जैन शास्त्री, कमल वैद, नवीन बिल्टीवाला,बसन्त बगडा, नरेन्द्र जैन,राकेश पाटनी, भाग चन्द पाटनी, प्रदीप बाकलीवाल आदि ने पुण्यार्जन किया।
अतिशय क्षेत्र पर विराजमान जिन बिम्बों के महामस्तकाभिषेक करना महा अतिशयकारी होता है।
स्वस्तिभूषण माताजीइस अवसर पर धर्म सभा का आयोजन हुआ जिसमें गणिनी माताजी के मंगल प्रवचन हुए। उन्होनें कहा कि अतिशय क्षेत्र पर विराजमान जिन बिम्बों के महामस्तकाभिषेक करना महा अतिशयकारी होता है। साथ ही उन्होंने आत्मा और नश्वर शरीर के सम्बन्ध पर प्रकाश डाला। बच्चों को बचपन से ही संस्कार देने पर बल दिया। इस अवसर पर प्रवीण चन्द्र छाबड़ा, राजेन्द्र के शेखर, सुभाष चन्द जैन, शिखरचंद कासलीवाल,यश कमल अजमेरा,शैलेन्द्र साह चीकू, शीला डोड्या दीपिका जैन कोटखावदासहित बड़ी संख्या में समाजश्रेष्ठी उपस्थित थे।
वर्षायोग हेतु श्रीफल भेंटइस अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से माताजी ससंघ को जयपुर में चातुर्मास के लिए श्री फल भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया ।
धर्म सभा का संचालन अनुष्ठानाचार्य कपिल भैय्या इन्दौर ने किया।।
सायकांल गुरु भक्ति, आनन्द यात्रा एवं महाआरती के आयोजन किये गये।
प्रवास समिति के महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ व चूलगिरी के अध्यक्ष राजेन्द्र के शेखर के अनुसार माताजी ससंघ का शनिवार 30 अप्रैल को प्रातः 6 बजे चूलगिरी से मंगल विहार होकर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र जग्गा की बावड़ी में भव्य मंगल प्रवेश होगा । जहां माताजी ससंघ के सानिध्य में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जावेगा।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
