गढ़ाकोटा की सुश्री ओशी जैन प्रथम प्रयास में ही सिविल जज के रूप में हुई चयनित
गढाकोटा
कहा जाता है होसलो में उड़ान हो और नेक इरादा हो तो इंसान कुछ भी कर सकता ऐसा ही कर दिखाया मध्यप्रदेश के गढ़ाकोटा की बेटी सुश्री ओशी जैन ने ओशी ने अपने प्रथम प्रयास में ही सिविल जज की परीक्षा पास की। आपको बता दे मुख्य परीक्षा के 4 दिन पूर्व ही टाइफाइड हुआ था। बीमारी में भी ओशी की हिम्मत की तारीफ करनी होगी उन्होंने-42वीं रैंक प्राप्त की।
ओशी के पिता गढ़ाकोटा के कपड़ा व्यापारी है।उनके पिता सनमति जैन व माँ सुधा जैन इस सूचना से खुशी से झूम उठे।
ओशी ने 2019 में एलएलबी की परीक्षा पास की और पहले ही प्रयास में सफलता का डंका बजा दिया। ओशी का कहना है कि पढ़ाई के समय फोकस होना चाहिए। और कंसेप्ट पर ध्यान देना जरूरी है।
ओशी के हौसले की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। उनका हौसला काबिले तारीफ है।वह बतातीं हैं कि जिस दिन मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र आया था, उसी दिन मुझे टाइफाइड डाइग्नोज हुआ था।
इस कारण परीक्षा के दिन बुखार और कमजोरी थी, लेकिन मेने हिम्मत नहीं हारी। ओशी ने इस सफलत का श्रेय परिवार के साहस और सबल को दिया।ओशी ने जैन जगत के साथ नारी शक्ति को भी गोरवान्वित किया।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
