मुनि निंदा के फल से लक्ष्मीमति का जीव छछूंदर गधा अंधा सांप सूअर बनी पर्व दिनों में उपवास के नियम से उच्च गति प्राप्त हुई आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी

JAIN SANT NEWS धामनोद

मुनि निंदा के फल से लक्ष्मीमति का जीव छछूंदर गधा अंधा सांप सूअर बनी पर्व दिनों में उपवास के नियम से उच्च गति प्राप्त हुई आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी

मुनि निंदा शरीर की मलिनता से हीन भावना कारण रुक्मणि का जीव लक्ष्मीमति से कुष्ट रोगी छछुंदर सांप गधा आदि पूर्व पर्याय में बना

धामनोद

वात्सल्य वारिधि पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी 27 साधुओ सहित ग्रीष्म कालीन वाचना धामनोद में कर रहे है

चतुर्विध संघ में उत्तर पुराण का स्वाध्याय चल रहा है संघस्थ मुनि श्री हितेन्द्र सागर जी आचार्य श्री की आज्ञा अनुसार वाचना कर रहे है संघस्थ साधुओ श्रावक श्राविकाओं के प्रश्नो का समाधान आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी करते हैआज के स्वाध्याय में प्रसंग में श्री गणधर वर्द्त्त स्वामी से सत्यभामा रुक्मणि ने पूर्व पर्याय जानने की जिज्ञासा प्रगट की सत्यभामा की पूर्व की अनेक पर्याय में एक भील की पर्याय थी जिसमे भील तीन मकार मद्य मांस एवम मधु का त्याग के नियम दिगम्बर मुनिराज से लेते है इसके त्याग के फल में वह अगले भव में राजा का पुत्र फिर सौधर्म इन्द्र फिर सत्यभामा की पर्याय मिलती है

श्री रुक्मणि रानी की पूर्व पर्याय में बताया कि लक्ष्मीमति का जीव एक मुनिराज के शरीर की मलिनता को हीन भावना से देखती है इस मुनि निंदा के कारण अगले भवो में उदुम्बर कुष्ठ रोगी फिर छछुंदर फिर सांप गधा अंधा सांप अंधा सुवर फिर नाविक की पुत्री बनती है जन्मते ही माता पिता कुछ समय बाद मर जाते है

नानी पालन करती है

लक्ष्मीवती की पर्याय में जिस मुनिराज श्री समाधि गुप्त जी को देखती है उनके दर्शन कर प्रतिमायोग में स्तिथ मुनिराज को मच्छरों के उपसर्ग से बचाव हेतु उन्हें दूर करती रहती है

फिर मुनिराज से धर्म उपदेश सुनती है

बुद्धिमती का यह जीव नाविक पुत्री पर्व अष्टमी एवम चतुर्दशी के उपवास के नियम लेती है

जिनेन्द्र भगवान के दर्शन करती है

फिर एक आर्यिका माताजी के साथ रहती है

आर्यिका माताजी सानिध्य में समता पूर्वक मरण कर 16 वे स्वर्ग में देवी होकर आयु पूर्ण कर रुक्मणि की पर्याय में आती है

आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी ने कथानक को स्पष्ट कर बताया कि मुनि निंदा का क्या फल मिला और बाद में पर्व दिनों में उपवास का क्या उच्च फल मिला

राजेश पंचोलिया इंदौर

वात्सल्य वारिधि भक्त परिवार

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *