रावतपुरा सरकार श्री रविशंकर महाराज आए आचार्य श्री के समक्ष्य

JAIN SANT NEWS रहली

रावतपुरा सरकार श्री रविशंकर महाराज आए आचार्य श्री के समक्ष्य

रहली सोमवार की पावन बेला में दो महासन्त जो अहिंसा व शाकाहार के प्रेरक ऐसे दो महासन्त आचार्य श्री विद्यासाग़र महाराज व रावतपुरा सरकार श्री रविशंकर महाराज का महासमागम हुआ। दोनो के बीच काफी समय तक धर्म चर्चा भी हुई। आपको बता दे रावतपुरा सरकार श्री रविशंकर महाराज प्रकांड पंडित है व बाल ब्रह्मचारी है।आपकी प्रेरणा से मानव कल्याण व अनेक गोशाला संचालित है। व अनेक स्कूल संचालित है। आज सचमुच यह कहे तो कोई अतिशयोक्ति नही है आज अहिंसा के दो महान पुरोधा का समागम देखने को मिला।इस बेला में उन्होंने आचार्य श्री के चरणों मे वन्दन किया, व उन्ह श्रीफल समर्पित कर आचार्य भगवन का आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर आचार्य भगवन की भक्ति भाव से पूजन भी की और अर्घ समर्पित किया।

संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *