धर्म परायण नगरी फागी में आर्यिका रत्न 105 विशेष मति माताजी स संघ के पावन सानिध्य में आज जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का 2621 वां जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जोर शोर से

JAIN 24 NEWS JAIN SANT NEWS Uncategorized फागी

धर्म परायण नगरी फागी में आर्यिका रत्न 105 विशेष मति माताजी स संघ के पावन सानिध्य में आज जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का 2621 वां जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जोर शोर से

फागी/धर्म परायण नगरी फागी में गणिनी आर्यिका 105 विशुद्ध मति माताजी की सुयोग्य शिष्या आर्यिका 105 विशेषमति माताजी के पावन सानिध्य में जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2621वा जन्म कल्याणक महोत्सव सकल दिगंबर जैन समाज के सहयोग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जैन समाज के मिडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि आज प्रातःजैन धर्म के ध्वज के साथ बीचला मंदिर से जयकारों के साथ नगर भ्रमण कराते हुए पार्श्वनाथ मंदिर तक श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई,जगह जगह समाज के श्रावकों द्वारा श्री जी के भेंट अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की गई,जगह जगह विभिन्न मंडलों के सहयोग से ठंडा पेय, ठंडा पानी,फल,आदि वितरित किए गए, कार्यक्रम में अनेक मांगलिक कार्य आयोजित किए गए, गोधा ने अवगत कराया कि कोराना काल की मार से गत 2वर्ष में जयंती पर कोई भी कार्यक्रम नहीं हुआ था लेकिन अबकी बार इस महोत्सव पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हर्षोल्लास से किए गए, शोभायात्रा बाद श्री जी का पाण्डुशिला पर जन्माभिषेक, आर्यिका श्री के द्वारा 108 रिद्धी मंत्रों के द्वारा श्री जी का अभिषेक, शांति धारा,पालना झुलाना, महिला मंडल द्वारा लघु नाटिका तथा बालक्रीड़ा का कार्यक्रम हुआ। इससे पूर्व पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से जैन धर्म रक्षक पाठशाला द्वारा बीचला मंदिर,नया मंदिर,बस स्टैंड चोराहा होते हुए पाठशाला के बच्चों के द्वारा भव्य जिन धर्म प्रवाहना बढ़ाते हुए भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। उक्त कार्यक्रम सकल जैन समाज के सहयोग से तथा मुनि सुव्रतनाथ महिला मंडल, पार्श्वनाथ महिला मंडल की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम बाद समाज का सामूहिक स्वरुचि भोज हुआ तथा सांयकाल सामूहिक रूप से महाआरती हुई। कार्यक्रम में समाज सेवी केलास कलवाडा, मोहनलाल झंडा,सोहनलाल झंडा, अग्रवाल समाज फागी के अध्यक्ष महावीर झंडा, सरावगी समाज फागी के अध्यक्ष महावीर अजमेरा, फागी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान महावीर प्रसाद बावड़ी, सुकुमार झंडा,केलास पंसारी, रामस्वरूप मोदी,केलास कासलीवाल, सोभागमल धाबड़ धींगा,केलास कडीला, शिखर मोदी, महावीर मोदी, रवि एडवोकेट , राजेश छाबड़ा, पवन गंगवाल,अनिल कठमाना, पंडित संतोष बजाज, पवनकागला, त्रिलोक पीपलू, विमल कलवाड़ा,अशोक कागला, ललित मांदी, उदित गोधा, मितेश लदाना, निखिल लावा, अर्पित कठमाना तथा प्रीति कलवाड़ा, सुशीला झंडा,नीतू मंडावरा, कृतिका कागला, सहित सारा जैन समाज साथ साथ था।

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *