हर्षोल्लास से मनाई महावीर जयंती नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा

JAIN 24 NEWS JAIN SANT NEWS लिधोरा

हर्षोल्लास से मनाई महावीर जयंती नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा

लिधौरा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जैन समाज द्वारा महावीर जयंती का भव्य आयोजन किया गया । नगर में शोभायात्रा निकाली गई । नगर के मध्य स्थित जैन मंदिर में प्रातः से ही महावीर जयंती मनाने के लिए जैन समाज के लोगों का एकत्रित हुए । प्रातःकाल मंदिर में 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का अभिषेक शांतिधारा एवं जलधारा से किया गया , जिसमें समाज के पुरुष , महिलाओं व बच्चों सहित सभी लोग शामिल हुए । इसके उपरांत महावीर स्वामी को पालकी में बैठाकर नगर के मुख्य मार्गों से बैंडबाजों व डीजे पर महिलाओं द्वारा महावीरजी के भजन गाते हुए नन्हे – मुन्ने बच्चे डीजे पर थिरकते हुए चल रहे थे । पालकी में विराजमान श्रीजी की नगर में द्वार – द्वार फूल वर्षा कर आरती उतारी गई । शोभा यात्रा जैन मंदिर से रेंजर मोहल्ला , कन्या शाला , बड़ा मंदिर , विश्वनाथ चौराहा , बड़ा बाजार , बस स्टैंड होते हुए निकाली गई । गायत्री कॉलोनी स्थित जैन समाज की धर्मशाला पर आयोजन किए गए । तदोपरांत जैन मंदिर पहुंचकर पुनः महावीर जी का अभिषेक किया गया । इस अवसर पर डॉ रवि जैन , राजकुमार जैन , पवन जैन , अखिलेश जैन , नाथूराम जैन , कौमल जैन , दीपचंद जैन , संजय जैन , जिनेद्र जैन , मनोज जैन , आमोद जैन , कल्लू जैन मिंटू एवं रिंकू सहित बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं शामिल रहे ।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *