पथरिया पंचकल्याणक महोत्सव में आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज ने नरेंद्र जैन गुरुकृपा को अध्यक्ष बनाने की घोषणा की

JAIN SANT NEWS पथरिया

पथरिया ( विश्व परिवार ) । विरागोदय तीर्थ पथरिया , जिला दमोह में वर्ष 2023 को सम्पन्न होने जा रहे भव्यातिभव्य पंचकल्याणक महामहोत्सव एवं यति सम्मेलन ( लगभग 300 पिच्छी ) में गणाचार्य श्री विराग सागर जी महामुनिराज के परम शिष्य आदरणीय श्री नरेन्द्र जी जैन ( गुरूकृपा ) को स्वयं आचार्यश्री के मुखारविंद और सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर मनोनित किए जाने हेतु तथा श्री राजेश रज्जन जी जैन को मंच संचालन की भूमिका सौंपने पर समाज के समस्तजनों द्वारा अशेष बधाई दी गई । पथरिया में पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियों की चर्चा हेतु आचार्य श्री के सानिध्य में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें पूरे भारतवर्ष से लगभग 400 से 500 श्रावक भाग लिया । इंजी . राजीव जैन ने बताया कि महामुनिराज का अनुभव और मार्गदर्शन कार्यक्रम को निश्चित ही भव्य रूप प्रदान करेगा । इंजी . राजीव जैन

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *