धर्म प्रभावना के लिए निकली भव्य शोभायात्रा, लगे जयकारे

JAIN SANT NEWS कटनी

मुनि सुधा सागर एवं वीर सागर महाराज की भव्य अगवानी, स्वागत में सजा शहर

March 20, 2022

कटनी. दिगम्बर जैन पंचायत महासभा के तत्वावधान में परम पूज्य आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक मुनि पुंगव सुधा सागर महाराज एवं निर्यापक मुनि वीरसागर महाराज का संघ सहित बुधवार की सुबह नगर आगमन हुआ। मुनि संघ के स्वागत के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग एकत्रित हो गए थे। शोभायात्रा मार्ग को गुब्बारों और झंडियों से सजाया गया था। सड़क पर कई स्थानों पर महिलाओं रंगोली बनाई गई थी। मुनि संघ के शहर सीमा में प्रवेश के बाद हाऊसिंग बोर्ड जैन मंदिर से धर्म प्रभावना के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो बरगवां, मिशन चौक, नगर निगम, पोस्ट ऑफिस, थाना तिराहा, गांधी द्वार, सुभाष चौक, कपड़ा बाजार, जवाहर चौक से होते हुए बड़े जैन मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वजा लेकर अश्वारोही, बघ्घी पर सवार धर्मालुजन डीजे की करतल धुनों पर नृत्य भजन गाती महिलाएं जय-जयकार के नारे लगाते हुए युवा चल रहे थे।धर्म प्रभावना के लिए निकली भव्य शोभायात्रा, लगे जयकारेधर्म प्रभावना के लिए निकली भव्य शोभायात्रा, लगे जयकारे

महिलाओं ने बनाई रंगोली, जगह-जगह बने थे स्वागत द्वार
मुनि संघ के स्वागत के लिए धर्मानुरागी बंधुओं, माताओं, बहनों द्वारा जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। रंगोली सजाकर, आरती उतारकर पाद प्राच्छालन कर मुनि संघ की भव्य अगवानी की गई। दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप, दिगम्बर जैन महिला परिषद, भारतीय जैन मिलन संस्था, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप रॉयल, बालिका मंडल, श्री 1008 रात्रिकालीन पाठशाला समिति, नवीन दिगम्बर जैन नवयुवक मंडल एवं भगवान महावीर विकलांग पुर्नस्थापन केन्द्र के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पाद प्राच्छालन कर आशीवार्द लिया। मुनि पुगंव सुधा सागर महाराज एवं मुनिश्री वीर सागर महाराज के संघ सहित सुबह कटनी नगर आगमन पर जैन समाज के साथ ही शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भव्य स्वागत किया। इन संस्थाओं में हरे माधव समिति, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ महाकोशन प्रांत, वैश्य समाज, लघु उद्योग भारती, भारत विकास परिषद, अग्रवाल समाज, गहोई वैश्य समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुनि संघ का श्री फल भेंटकर स्वागत किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

इनकी रही उपस्थिति
शोभायात्रा में पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन, अखिलेश जैन, मयूर जैन, रजत जैन सकूरा, पंचायत महासभा के अध्यक्ष संजय जैन, समाजसेवी मगन जैन, अजित सिंघई, पंचम जैन, सुकमाल जैन, शरद सरावगी, डॉ. संदीप जैन, सुधीर कुमार जैन, विजय कुमार विश्व, प्रमोद कुमार, राजकुमार जैन, अनुराग जैन, गोल्डी जैन, बिन्नी जैन, मनीष जैन बड्डे, दीपू जैन, मगन जैन, मनीषजैन, मोनू, मुकेश चंदेरिया, संदीप पटौरिया, सिम्पी जैन, राहुल जैन, सन्नी सिंघई, नवीन जैन, बबलू, कैलाश जैन सोगानी, संजय सिंघई, अंकित जैन, सुभाष सिंघई, शरद जैन, मनोज बाझल, मि_ूलाल जैन, मोनू जैन, राकेश जैन, राजू जैन, प्रवीण सिंघई, शरद जैन, सतीश जैन, रानू जैन, समीर जैन, शांतिकुमार जैन के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *