मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से पूज्य श्री ज्ञानमती माताजी ने आर्शीवचन में कही ये बात, वीडियो में देखें कुछ और झलकियाँ

JAIN 24 NEWS JAIN SANT NEWS

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ नगर में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान वे जैन धर्म की ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में हैलीकॉप्टर से पहुंचकर जम्बूदीप में जैन साध्वी ज्ञानमती माता जी के आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ज्ञानमती माता जी से कई मुददों पर आध्यात्मिक चर्चा की और अयोध्या तीर्थ को आकाश की ऊंचाइयों तक लेकर जाने संकल्प किया। माताजी ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि-आप दीर्घायु हों और इसी प्रकार उत्तर प्रदेश की जनता के मंगल और कल्याणकारी कार्यों में लगे रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मुझे अपने प्रदेश के लिए बहुत कार्य करना है। माता जी ने उन्हें जैन साहित्य भेंट किया। पीठाधीश रवीन्द्रकीर्ति स्वामी ने अंगवस्त्र व पकड़ी पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। आर्यिका चंदनमती माताजी ने मुख्यमंत्री को जम्बूदीप तीर्थ की कृति भेंट की। मुख्यमंत्री ने जम्बूदीप तीर्थक्षेत्र की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस दौरान मुख्यमंत्री के जम्बूदीप आगमन पर आसपास के लोगों की अपार भीड़ देखने को मिली।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *