⛰️शिखरजी बचाओ आंदोलन✊🏽

JAIN 24 NEWS JAIN SANT NEWS

⛰️शिखरजी बचाओ आंदोलन✊🏽

जय जिनेन्द्र

⛳मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज द्वारा शिखरजी के विषय पर समस्त जैन समाज दिए गए दिशानिर्देशों की सलग्न वीडियो अवश्य देखें

➡️विगत कुछ दिनों से हमारे सर्वोच्च सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखरजी से जुड़े अनेक videos समाज के सामने आए हैं जिसमें यह स्पष्ट दिखता है कि धीरे धीरे हमारा धार्मिक क्षेत्र पर्यटन केन्द्र में परिवर्तित होता जा रहा है

➡️ यह केवल १५ जनवरी की घटना नहीं अपितु रोज ही दोपहर एवं शाम के समय जैनेतर पर्यटक हजारों की संख्या में शिखरजी पहाड़ चढ़ते हुए देखने को मिल रहे हैं।

➡️ ये लोग क्षेत्र को अपवित्र करते हैं यह तो फिलहाल द्वितीय मुद्दा है। समाज यह जान ले कि फिलहाल शिखरजी में प्राथमिक मुद्दा यह है कि वहां संथाल आदिवासियों की मान्यता के अनुसार उनके देवता मरांग बुरु के मंदिर की नींव रखी गई है

➡️ शिखरजी का पहाड़ एक फॉरेस्ट ज़ोन है जहां बिना सरकारी अनुमति के एक ईंट भी नहीं रख सकते ऐसी स्थिति में बिना सरकारी अनुमति के अवैध रूप से एक पूरे मंदिर के निर्माण कार्य की नींव एक महीने पहले रखी गई है।

➡️ एक बार यह मंदिर बन गया तो इसे हटाना असंभव हो जाएगा❗ जो आदिवासी इतने सालों से केवल वृक्षों आदि नैसर्गिक चीजों की पूजा करते थे आज उनको मंदिर क्यों चाहिए❓

➡️ इस मंदिर की नींव पहाड़ पर चढ़ते ही जो पहले क्षेत्रपाल का छोटा मंदिर आता है उसके नजदीक है। अतः जैन समाज को चाहिए कि अपने अपने स्तर पर पहाड़ पर होने वाले इस अवैध निर्माण का पुरजोर विरोध करें।

➡️ आज एक समाज का मंदिर बन गया तो कल कोई और जैनेतर समाज अपना मंदिर बनवाने के लिए प्रयत्न करेगा और फिर शिखरजी की स्थिति गिरनार जी की तरह हो सकती है

सकल दिगम्बर जैन समाज✍🏽

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *