शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था जैन मुनियों को टक्कर मारने वाला

JAIN 24 NEWS JAIN SANT NEWS

उदयपुर। गिंगला ओड़वाड़िया मार्ग पर शुक्रवार दोपहर अनियंत्रित कार की टक्कर से जैन समाज के दो संत घायल हो गए। वहीं हादसे में करीब 3 से ज्यादा संत और श्रावक बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार राष्ट्र गौरव चतुर्थ पट्टाचार्य सुनीलसागर गुरूराज ससंघ का करवाली से उदयपुर की ओर विहार चल रहा है। ऐसे में करावली से विहार कर ओड़वाडिया प्रस्थान कर रहे संतों के ससंघ को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो संत घायल हो गए। जिसमें एक संत की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।

इधर हादसे की सूचना पर करावली में स्थित जैन समाज के प्रतिष्ठान बंद हो गए। सूचना मिलते ही गिंगला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में समाज के लोगों और पुलिस ने घायल संतों को ठेले पर सलूंबर अस्पताल पहुंचाया। इधर हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं उसकी कार में शराब की बोतल मिली है। बताया जा रहा है कि संत ससंघ द्वारा ओड़वाडिया जैन मंदिर पहुंचने के बाद जावद के लिए विहार करने वाले थे। इधर हादसे को लेकर जैन समाज के लोग और श्रावक श्राविकाओं ने संतो की सकुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए नजर आए। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। साथ ही कार की डिटेल से कार चालक के बारे में जानकारी जुटाने में भी लगी है।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *