आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी पर जारी होगा डाक टिकट

JAIN 24 NEWS JAIN SANT NEWS

श्रमण संस्कृति के श्रेष्ठ चर्या शिरोमणि एवं अध्यात्मयोगी आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के अवतरण दिवस 18 दिसंबर को श्रमण संस्कृति सेवा समिति इंदौर के सौजन्य से भारतीय डाक तार विभाग द्वारा 5 रुपए मूल्य का डाक टिकट जारी किया जा रहा है जिसका विमोचन श्री दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दौरान 18 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे इंदौर के लोकप्रिय सांसद श्री शंकर जी ललवानी, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर के अध्यक्ष श्री राजकुमार जी पाटोदी एवं श्रमण संस्कृति सेवा समिति इंदौर के संयोजक एवं दानवीर उद्योगपति श्री आजाद कुमार जी बीडी वालों के कर कमलों से होगा।

आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी पर जारी होगा डाक टिकटटिकट का विक्रय जीपीओ स्थित डाक तार विभाग के फिलेटेलिक ब्यूरो कार्यालय से किया जाएगा 12 टिकट का मूल्य होगा ₹300 जिस किसी को चाहिए वह कार्यालय से अथवा राजेश जैन दद्दू मोबाइल नंबर 94253 21169 से प्राप्त कर सकता है

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *