शिवपुरी पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होने जा रहे निर्मल जैन का सड़क हादसे में निधन

JAIN 24 NEWS JAIN SANT NEWS
हादसे में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होने मंगलवार की सुबह खनियाधाना से शिवपुरी जा रही कार दूसरी कार से टकरा गईं। हादसे में खनियाधाना के निर्मल जैन की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक कोटा-झांसी फोरलेन हाइवे पर शिवपुरी-झांसी लिंक रोड क्रासिंग पर मंगलवार की सुबह 9:30 बजे दो कार आपस में टकरा गईं। पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होने आ रहे निर्मल जैन (65) निवासी खनियाधाना की मौत हो गई है। जबकि कार में सवार देवेंद्र (35) पुत्र हीरालाल जैन, शैंकी (22) पुत्र देवेंद्र जैन और महिला रवि जैन (55) पत्नी जयकुमार जैन निवासी खनियाधाना घायल हो गए हैं। उक्त सभी लोग खनियांधाना से शिवपुरी आ रहे थे। निर्मल जैन की जिला अस्पताल में इलाज के दाैरान मौत हुई है।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *