पारसनाथ स्टेशन पर भी हो सकता है बुलेट ट्रेन का ठहराव

JAIN 24 NEWS JAIN SANT NEWS

झारखंड के लोगों को बलेट ट्रेन का तोहफा मिलने वाला है। केंद्र सरकार ने वाराणसी से हावड़ा तक बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बनायी है, इसके लिए सव्रे का काम शुरू हो गया है। इससे एक ओर लोगों में उत्साह का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ झारखंड के जैन सिद्धक्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी (पारसनाथ) में देश ही नहीं पूरे विश्व से लोग दर्शन करने आते हैं। इसलिए पारसनाथ से बुलेट ट्रेन रूट को कनेक्ट करने पर रेलवे को काफी पैसेंजर मिल सकते हैं नई बुलेट ट्रेन पारसनाथ से गुजरे, इसको ध्यान में रखकर सव्रे किया जा रहा है। इससे जैन धर्माम्बलम्बियों को बुलेट ट्रेन का नया तोहफा मिल सकता है।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *