अर्हं ऐ ताज

*☀विद्यागुरू समाचार☀* अर्हम ध्यान योग

अर्हं ऐ ताज
आज दिनांक 17/10/2021 दिन रविवार को आगरा के इतिहास मे पहली बार ताज के साये मे आगरा दिगम्बर जैन परिषद के तत्वावधान मे आयोजित हुआ अर्हं ध्यान योग ताजमहल के साये तले स्थित ताज खेमा के टीले पर सत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य अर्हं मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज व मुनि श्री 108 चन्द्र सागर जी महाराज के द्रारा अर्हं ऐ ताज नाम से भारतीय जैन प्राचीन योग एवं ध्यान की मुद्राये, ऊं अर्हं नमः के उच्चारण के मध्य वहां उपस्थित सैंकड़ो लोगो को सिखाये| इस अवसर पर बोलते हुए मुनी प्रणम्यसागर सागर जी ने कहा कि अर्हू योग मन और तन दोनो को स्वस्थ रखता है, अत: नित्य प्रात: प्रत्येक व्यक्ती को इन मुद्राओं को अवश्य करना चाहिये कार्यक्रम के समापन होते ही एक चमत्कार हुआ जहां कुछ देर पहले बादल तक नहीं थे वहीं अचानक घुमण, घुमण कर तेज बारिश बरसी, ऐसा लगा कि प्रसन्नता मे देव भी झूम रहे हों| आज के कार्यक्रम मे जहां पूरे देश के विभिन्न प्रान्तों से लोग आये वहीं आगरा नगर के भी सैंकड़ो लोग पधारे|

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *