

नगर के जैन समाज द्वारा पर्यूषण पर्व के समापन अवसर पर श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के झंडा बाजार स्थित जैन मंदिर से श्रीजी के विमान में श्रद्धालुओं के साथ निकली। नगर में शोभायात्रा करही चौराहा, मिलौनीगंज, बस स्टैंड, गांधी चौक होते हुए पुनः झंडा बाजार जैन मंदिर पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन किया गया। श्रीजी के विमान के आगे आगे जैन समाज के युवा, युवतियों, महिलाओं द्वारा ढोल-नगाडों के बीच भक्ति-भाव में झूमते नज़र आए। इस मौके पर जैन समाज एवं नगर के धर्म प्रेमी लोग मौजूद रहे।
