पर्याटन नगरी खजुराहो के पूर्वी समूह मंदिर ( जैन मंदिर ) समूह स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अंतर्गत आदिनाथ मंदिर , पार्श्वनाथ मंदिर एवं शांतिनाथ मंदिर प्रांगण में आने वाले पर्यटक एवं पुरातत्व विभाग के कर्मचारी जूता – चप्पल पहन कर नहीं जा सकेंगे । यह आश्वासन पुरातत्व अधीक्षक डॉ . सुजीत नयन ने खजुराहो के जैन मंदिर पहुंचकर जैन समुदाय के लोगों को आश्वस्त किया है । प्रबंध समिति के मंत्री राकेश जैन ने बताया कि यह मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत हैं , लेकिन उनके धर्म से जुड़े होने के कारण जब लोग यहां जूता – चप्पल पहन कर जाते थे तो धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत होती थीं , ऐसी स्थिति में क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष केसी जैन , स्वर्णोदय तीर्थ न्यास के मंत्री इंजी . रमेश जैन कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जैन , प्रदीप जैन प्रबंध समिति के मंत्री राकेश जैन ने पुरातत्व विभाग के अधीक्षक डॉ . सुजीत नयन से जब अनुरोध किया तो उन्होंने समाज के इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए कहा कि निश्चित रूप से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होनी चाहिए । तत्काल प्रभाव से जैन मंदिर परिसर में जूते – चप्पल के साथ प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया । अब चाहे पर्यटक हों या पुरातत्व विभाग के कर्मचारी जूते – चप्पल के साथ प्रवेश नहीं होंगे । साथ ही साथ तीर्थ क्षेत्र कमेटी के द्वारा यहां की और भी अन्य समस्याओं से पुरातत्व अधीक्षक अवगत हुए तथा उनके निराकरण के
