अहिंसा के अवतार, जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव की आप सभी को अग्रिम शुभकामनाएं…
अपील
जैसा कि सभी जानते हैं कि देश इस समय कोरोना जैसी महामारी के दौर से गुजर रहा है और कल जिनशासन का सबसे बड़ा महोत्सव भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव है जिसके लिए हर जैन बंधु उत्साहित है…. हर वर्ष भले ही हम इसे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बनाते आए हैं परन्तु आज वो परिस्थिति नहीं है| इसलिए आओ हम भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव अपने अपने घरों पर ही बड़े ही उमंग के साथ मनाएं और सरकार की गाइडलाइन का पालन करें|
साथ ही अहिंसा सम्राट भगवान महावीर स्वामी जी से प्रार्थना करें कि दुनिया पर छाई कोरोना जैसी महामारी का दौर जल्द समाप्त हो और सभी इस संकट से जल्द बाहर निकलें|
पुष्पेन्द्र जैन सीकरी
जैन युवाओं को आगे आना है भगवान महावीर के संदेशों को जन जन तक पहुँचाना है
जैन हो तो जैन अवश्य लगाएं
