☀️विद्यागुरु समाचार☀️

*☀विद्यागुरू समाचार☀* चातुर्मास अपडेट

📯📯१२/०७ २०२०
☀️विद्यागुरु समाचार☀️

🟢 देश के सबसे बड़े दिगम्बराचार्य
के वर्षायोग का कार्यक्रम हुआ सानन्द संपन्न

लाखों लोगों की निगाहें रेवती रेंज में विराजमान संत शिरोमणि परम् पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के वर्षायोग स्थल पर टिकी थी, जिसको लेकर तरह तरह कयास लगाये जा रहे थे..!! वंदनीय ब्र• सुनील भैया ने बताया कि इंदौर के भक्तो की भक्ति और गुरु समर्पण को देखकर गुरु जी ने १९९९ के गोमटगिरी तीर्थ के वर्षायोग के बाद अहिल्याबाई की नगरी इंदौर को अपना दूसरा वर्षायोग दे ही दिया और रेवती की तीर्थोदय प्रतिभास्थली की भूमि को पावन कर दिया..!!
वही श्रीमंत सचिन जी उदोगपति एंव संजय जी मैक्स ने बताया कि वर्षायोग स्थापना के लिए ट्रस्ट कमेटी ने ०९ स्वर्ण मुख्य कलश के अलावा १०८ स्वर्ण एंव रजत कलशों की भी व्यवस्था की गई थी, आचार्य भगवन के अस्वस्थ होने के कारण उन्ही के आर्शिवाद से पूज्य संघस्थ मुनिराजों के समक्ष श्रावको ने अपनी चंचला लक्ष्मी का सदुपयोग करते हुऐ इन कलशों को प्राप्त किया, जिनमे श्रावक श्रेष्ठी मनोज जी बाकलीवाल इंदौर, श्री बिलाला परिवार इंदौर, प्रभातचंद जी मुंबई, तरुण जी काला मुंबई, अनुराग जी कमल जी ब्यावर मुंबई, मनोज जी अजय जी दिल्ली, डॉ सुहाश जी शाह परिवार मुंबई, निर्मल जी, अर्पित जी पाटौदी इंदौर इन प्रमुख परिवारों ने मुख्य कलश स्थापना का सौभाग्य प्राप्त किया है
तदपचात मंचासीन पूज्य मुनिश्री निर्दोष सागर जी महराज ने प्रवचन में समाज को बताया गुरु जी का यह पहला चातुर्मास है जिसमें वर्षायोग की स्थापना गुरु जी की अनुपस्थिति में उनके आर्शीवाद को साक्षी मानकर मुनिसंघ की उपसस्थिति में सम्पन्न हो रही हैं, उन्होंने सभी श्रावको से गुरुजी के उत्तम स्वास्थ्य हेतु बड़े बाबा की एक माला सभी से करने को कहा है, ताकि जल्द ही गुरु जी के हम सभी को दर्शन प्राप्त हों..!!

■ १३ जुलाई से क्षेत्र पर संपूर्ण लॉकडाउन
ट्रस्ट कमेटी के सेवक श्रीमंत सचिन उध्दोगपति ने स्थापना समारोह के मंच से सूचना दी कल १३ जुलाई १५ अगस्त तक कमेटी द्वारा पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। जो लोग परिसर में ही रहकर चौका लगा रहे हैं, उन्ही लोगो को शासन के नियमो के अनुसार ही अंदर रहने की अनुमति रहेगी..!!
सूचना- बा● ब्र सुनील भैया
श्रीमंत सचिन जी उद्धोगपति, इंदौर

🔅अक्षय रसिया, मड़ावरा
Wtsp@_ 7510005505

🚩💫जिनशासन जयवंत हों💫🚩
🅰️

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *