पूणार्हति के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन पवई

Uncategorized

पूणार्हति के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन

पवई / उदय भवन में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का मंगलवार को यज्ञ के साथ समापन हुआ । विधान सुबह 6 : 00 बजे पारस प्रभु के नित्य पूजन और अभिषेक के साथ शुरू हुआ । इसके बाद मंत्रित जल और पीली सरसों से मंडप की शुद्धि की गई कष्ट निवारक अर्चनाएं , आचार्य निमंत्रण क्रियाएं हुई इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पारस प्रभु का पूजन कर परिवार एवं विश्व की खुशहाली की मनोकामना की । विधान की सभी क्रियाएं पंडित संकेत जैन विवेक भैया ने मंत्रोचार के जरिए पूर्ण कराएं विधान के बाद विश्व शांति के लिए यज्ञ हुआ जिसमें इंद्रा इंद्राणी सहित समाज के सभी लोगों ने आहुतिया दी भैया जी ने बताया की यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है इष्ट देव भी प्रसन्न होते हैं । किसी भी धार्मिक कार्य में पूर्ण होने के बाद यज्ञ किया जाना जरूरी होता है । उक्त धार्मिक आयोजन सिंघई प्रकाश चन्द्र संजय जैन के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ । जिसमें जैन समाज बालिका मंडल एवं नव युवकों का सहयोग सराहनीय रहा । श्री सिद्ध चक्र महा मंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ कार्यक्रम के दोरान सोमवार को कवि सम्मेलन का आयोजन मुख्य अतिथि सेवा नृवित्य प्राचार्य उमा कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । जिसमे अखिल भारतीय कवि अशोक सुन्दरानी , रवि चतुवेर्दी , अनिल तेजस , अर्चना ( अर्चन ) एस के चनपुरिया ने उपस्थित जनो को अपनी कविताओं के माध्यम जमकर गुद गुदाया

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *