गुरूवार की सुबह जैन संत आचार्य श्री विद्यासागर की महाराज के परमशिष्य निर्यापक मुनिश्री समय सागर जी महाराज का ससंघ नगर आगमन हुआ, नगर की सकल जैन समाज के द्वारा पास ही के बोरीखुर्द गांव से भव्य अगवानी की गई, मुनिसंघ के आगे आगे धर्म ध्वजा फिर गाजे बाजे पाठशाला के छात्रों द्वारा मंगल भजन की प्रस्तुती दी जा रही थी, मुनिसंघ के पीछे दिव्यघोष करते हुए युवाओं की टोली चल रही थी, महिला मंडल द्वारा भी पूरे रास्ते में मंगल भजन प्रस्तुत किये गये,
सकल समाज के साथ नगरवासियों ने भी मुनिसंघ की अगवानी में अपने पलक पावडे बिछा दिये, विधायक पीएल तंतुवाय, पूर्व विधायक डा. विजय सिंह राजपूत, कांग्रेस नेता अनुराग वर्धन सिंह हजारी, अशोक चौरसिया चम्पी सहित बडी संख्या में समाजसेवियों, व्यापारियों एवं हर वर्ग के लोगों ने मुनिसंघ अगवानी में अपनी सहभागिता दर्ज कराई, मुनिसंघ श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बडा मंदिर जी पहुंचा जहां निर्यापक मुनिश्री समय सागर जी महाराज ने चार दशक पहले आचार्य श्री के साथ जब हटा में रहे उन दिनों को याद किया, इस अवसर पर जयकुमार जलज, अनिल सिंघई, शाह लक्ष्मीचंद जैन, मनोज जैन, अरूण सिंघई, चन्द्र कुमार जैन, निर्मल सूरज जैन, कोमल जैन, रिषभ जैन, संजय दिवाकर, यशवंत जैन, जितेन्द्र जैन, आशीष जैन, रिंकू, प्रकाश जैन बाकल सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे, इस दौरान कुण्डलपुर क्षेत्र् कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंघई, शैलेन्द्र मयूर, संतोष इलेक्टिकल, अभय बनगांव आदि उपस्थित रहे, मुनिसंघ की आहारचर्या हटा में ही संपंन हुई,
मुनिसंघ जब हटा की ओर आ रहे थे तो अल्प समय के लिए पटेरा नाका पर साहू परिवार के फार्म हाउस पर रूक गये, साहू परिवार मुनिसंघ इस तरह प्रभावित हुआ कि विनोद साहू के तीनों भाईयों ने नशा व्यसन को पूरे जीवन भर त्यागने का संकल्प लिया, साहू परिवार ने कहा कि हमारा घर द्वार आज मुनिसंघ की पग रज पाकर धन्य हो गया, अब हमारा पूरा परिवार सदैव नशा व्यसन से दूर रहेगा,
दोपहर में मुनिसंघ का मंगल बिहार बरौदा के लिए हो गया,
