*बाबनगजा : Breaking News-* 1 नवम्बर, 2019

Uncategorized

■ BHARATGYAN NEWS
*अत्यन्त प्रशन्नता की बात है कि उच्च न्यायालय इन्दौर से आज बाबनगजा जी प्रकरण में 13 पंथी आम्नाय के पक्ष में फैसला आ गया है। यह प्रकरण महिलाओ द्वारा अभिषेक एवम पन्चामृत अभिषेक की अनुमति को लेकर एक पक्ष द्वारा दायर किया गया था जो एक तरह से खारिज हो गया है।*
_यहाँ एक बात में निजी स्तर पर निवेदन करना चाहता हूं। इस प्रकरण के निर्णय से विवाद की स्थिति तो खत्म हो गई है । पर हमे इस निर्णय को मात्र सकारात्मक रूप में ही लेना है। प्रकरण दायर करने बाले भी अपने जैन समाज के ही अंग हैं। किसी भी जोश में कुछ लोगों द्वारा अलग या गलत कदम उठाया भी गया होगा तो भी हमे किसी भी प्रकार से कोई *नकारात्मक टिप्पणी नही करना है। सभी कुछ सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखना ही हमारा सच्चा धर्म एवम कर्तव्य है।* यदि किसी विघ्न संतोषी द्वारा उकसाने की कोशिश भी करे तो भी हमे अपने स्तर का ख्याल करते हुए ,अपनी मर्यादाओं का ख्याल रखना चाहिए। कुछ लोग ही हैं जो माहौल खराव करते हैं बाकी 99% स्वस्थ एवम सौहार्द पूर्ण माहौल के समर्थक हैं कोई विवाद नही चाहता। सामाजिक ताना वाना छिन्न-भिन्न न हो इस बात का ख्याल रखा जावे, यही अनुरोध है।_

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *