श्री दिगंबर जैन रेवातट सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र ट्रस्ट : नेमावर, जिला देवास (म.प्र.)

Uncategorized

|| मंगल कलश स्थापना ||
श्री सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र श्री नेमावर जी (मप्र)
दिनांक- 14 जुलाई (रविवार) दोपहर 1 बजे संत शिरोमणि परम् पूज्य आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज (ससंघ)

आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महा मुनिराज ने प्रातः 7:15 बजे से 8:15 बजे तक अकलंक स्वामी के द्वारा रचित राजवार्तिक ग्रंथ राज्य का स्वाध्याय प्रारंभ किया दोपहर में 2:45 बजे से सभी सामान भव्य जीवो के लिए आचार्य भगवन शुभ चंद्र स्वामी द्वारा रचित ज्ञानारणव ग्रंथराज की वाचना प्रारंभ हो गई

आखिरकार जिस शुभ घड़ी के घोषित होने का इंतजार था, वो घोषणा भी हो गई। परम् पूज्य आचार्य भगवन के पावन चातुर्मास 2019 के कलश के शुभ पुण्यार्जन के इच्छुक महानुभाव 21 लाख एवम 11 लाख राशि में (52+52 कलश) बुकिंग हेतु आप शीघ्र नीचे दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं। आचार्यश्री के 52वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में 52-52 कलश की स्थापना होगी और 11 लाख या 21 लाख के कलशों में से 3-3 कलश ड्रॉ के द्वारा निकाले जाएंगे, जिसका भी नाम ड्रॉ में आएगा उन तीन-तीन महानुभावों के 101 कलश की राशि वाले कलश दिए जाएंगे। कुछ कलश बोली के माध्यम से भी चयन किए जाएंगे। संपर्क- ब्र. श्री सुनील भैया- +91-7999493692, श्री संजय जैन मैक्स- +91-9425053521

देवास जिले में स्थित नेमावर में पावन नदी नर्मदा के किनारे आचार्य महाराज के आशीर्वाद से अद्वितीय पंच बालयति जिनालय, त्रिकाल चौबीसी जिनालय और सहस्र अष्ठ मानस्तम्भ का निर्माण प्रगति पर है। इस धर्म क्षेत्र पर सन्तगणों के आहार के लिये चौका हेतु पर्याप्त कमरें हैं । अतिथि आवास, प्रवचन सभाग्रह, त्यागी- व्रतियों का भवन और भोजनालय की स्थायी समुचित व्यवस्था है।

देश के कोने-कोने से श्रद्धालुगण महासन्त, तपोमूर्ति आचार्य श्री विद्यासागर जी के दर्शन करने, आशीर्वाद लेने और प्रवचन सुनने के लिये बड़ी संख्या में पधार रहे हैं। आप सभी महानुभाव भी सादर आमन्त्रित हैं।बाल ब्रह्मचारी संघ नायक आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज ससंघ
प्रतिदिन के कार्यक्रमसमय ……………………………………. कार्यक्रम
प्रात: 6 बजे ……………………………. आचार्य भक्ति
प्रात: 7 से 8.30 बजे …………………… स्वाध्याय
प्रात: 9.00 बजे………………………….. गुरु पूजन
प्रात: 9.30 बजे………………………….. आहार चर्या
प्रात: 1130 बजे…………………………. इर्यापथ भक्ति
सन्ध्या 5.45 बजे……………………….. आचार्य वन्दना
सन्ध्या 7.00 बजे……………………….. सामायिकविशेष: हर रविवार को दोपहर 4 बजे से तपोमूर्ति आचार्य श्री विद्यासागरजी महामुनिन्द्राय के प्रवचन होते हैं। क्षेत्र पर भोजन तथा आवास की सुविधा उपलब्ध है।

हरदा (रेलवे स्टेशन कोड HD) से नेमावर की दूरी 23 किमी और इंदौर (रेलवे स्टेशन कोड INDB) से नेमावर की दूरी 133 किमी है।

आपकी सुविधा के लिए हम यहां नीचे निम्न जानकारियां उपलब्ध करवा रहे हैं। जो जानकारी देखना हो, उस पर क्लिक करें।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *